मधुबन तहसील क्षेत्र के कटघरा शंकर के शहीद स्मारक पर समाजवादी प्रगतिशील लोहिया के कार्यकर्ताओं क
- फोटो : MAU
फतेहपुर मंडाव।मधुबन तहसील के कटघरा शंकर के शहीद स्मारक के पास रविवार को समाजवादी प्रगतिशील लोहिया पार्टी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी प्रगतिशील लोहिया के प्रदेश महासचिव प्रियंका राय ने कहा कि केंद्र सरकार देश को बांटने के लिये तरह तरह के कानून ला रही है।जिससे देश को हिंदू- मुस्लिम आपस को आपस में भिड़ाकर वो देश की कुर्सी पर विराजमान रहे। कहा कि एनआरसी तथा सीएए को लेकर पार्टी के तरफ से एक बहुत बड़ा आंदोलन किया जायेगा। कहा कि समाजवादी प्रगतिशील लोहिया की प्रदेश में कार्यकर्ताओं के बल पर 2022 की चुनाव के लिये संगठन के मजबूती पर देते हुए कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को चयन कर को जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया गया। इस मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विजयशंकर यादव ने कहा कि संगठन के लिये कार्यकर्ताओं आह्वान किया कि बूथ स्तर तक मजबूती के लिए कार्यकर्ता गांव -गांव जाकर लोगो को जोड़े तथा पार्टी की विचार धारा से लोगों को अवगत कराए। बैठक में भरत सिंह,प्रिंस यादव,जितेंद्र मल्ल,मुन्नू यादव, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।