सीएए के समर्थन में नगर में निकली जन जागरण यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गाजीपुर तिराहा पर म
- फोटो : MAU
मऊ। डीआईजी आजमगढ़ जे रविंद्र गौड़ ने शुक्रवार की शाम को पुलिस लाइन सभागार में विगत 16 दिसंबर को शहर में हुए उपद्रव की जांच की प्रगति की समीक्षा किया। डीआईजी ने उपद्रव में शामिल उपद्रवियों की पहचान गिरफ्तारी, आगजनी और तोड़फोड़ में हुई क्षति के आंकलन और दोषियों को नोटिस दिए जाने सहित पुलिस जांच के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा किया। डीआईजी ने इसके पूर्व दक्षिण टोला थाने में बैठकर जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और सिटी सर्किल और एसआईटी टीम के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन के सभागार में शहर में हुए उपद्रव के बाबत समीक्षा बैठक किया। डीआईजी ने उपद्रव में शामिल उपद्रवियों को चिह्नित करने के मामले में अब तक की प्रगति की जानकारी पूछी। इसके साथ ही अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में जानकारी हासिल किया। आगजनी, तोड़फोड़ में हुई क्षति के आंकलन और संबंधित रकम की वसूली के लिए चिह्नित उपद्रवियों को नोटिस भेजे जाने के बाबत डीआईजी ने जानकारी लिया। डीआईजी ने एसपी सहित पुलिस अधिकारियों से कहा कि सभी बिंदुओं से साक्ष्य संकलित करने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी और नोटिस भेजी जाए। डीआईजी ने ताकीद किया कि ऐसे किसी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई न की जाए जिसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य न हों।