फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलिंग के साथ की-मैन- प्वाइंट मैन की निगरानी बढ़ाए:एसपी

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर रेलवे के अधिकारियों संग बैठक करते एसपी अनुराग आर्य। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के सामने सिरफिरे आशिक के दो जनवरी को रेल ट्रैक को काटने की घटना को जिले और रेल अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर एसपी ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रैक की सुरक्षा और निगरानी को लेकर चर्चा की। कहा कि पेट्रोलिंग संग की-मैन, प्वाइंट मैन की निगरानी बढ़ाई जाए। ताकि सुरक्षा को लेकर गंभीरता आए। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर कहीं से कोई चूक न हो, इसके लिए रेलवे के सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ ही सिविल पुलिस भी अलर्ट है। दो जनवरी को सिरफिरे के रेलवे ट्रैक काट दिए जाने से सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि पुलिस की सक्रियता से सिरफिरे को 24 घंटे के अंदर ही दबोच लिया गया। कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए रेलवे ट्रैक पर की-मैन और प्वाइंट मैन की ड्यूटी के प्रति सजगता को लेकर रेलवे के अधिकारियों को बेहद चौकन्नारहने की जरुरत हैं। रेलवे के अधिकारियों से सुरक्षा की रणनीतिक साझेदारी के बाद कहा कि रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जाएगा। रेलवे के रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सरफराज अंसारी तथा पश्विमी आईओडब्लू एके श्रीवास्त ने बताया कि रेलवे ट्रैक की निगरानी 24 घंटे तीन शिफ्ट में कर्मचारी करते हैं। इसके तहत टीम चार किमी रेलवे लाइन का जायजा लेती है। बताया कि घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग और बढ़ा दी गई हैं। समन्वय गोष्ठी में एएसपी शैलेंद्र श्रीवास्तव ,सीओ सिटी राजकुमार, स्टेेशन अधीक्षक ददन राम, एमपी पाठक, आरपीएफ प्रभारी कृष्णमोहन तिवारी, जीआरपी एसओ ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें