फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेक्षण फीडबैक में मंडल में प्रथम, प्रदेश में जनपद की आठवीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वच्छ भारत मिशन के सर्वेक्षण में ग्रामीण एप फीडबैक के बाद शासन द्वारा जारी लिस्ट में मऊ जिले ने टाप टेन की सूची में अपना स्थान दर्ज कराया। इसके अलावा मंडल में जनपद को प्रथम स्थान मिला। फीडबैक के दौरान ग्राम पंचायतों में स्वच्छता मुहिम के तहत किए गए विकास कार्यो से आए बदलावों पर लोगों के विचार को शामिल किया गया था। जिला सलाहकार अनामिका त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए विशेष रणनीति तैयार की थी। इसके तहत उनके द्वारा एसएसजी 2019 के तहत एक माह तक चलने वाले फीडबैक के लिए ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत और अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को फीडबैक में शामिल करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित किया था। इस दौरान गठित टीमों द्वारा मोबाइल एप की मदद से जनसमुदास के साथ ग्राम प्रधान,सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सफाईकर्मी सहित अन्य लोगों से स्वच्छ मिशन के तहत हुए कार्यो से आए बदलाव को लेकर फीडबैक लिया गया था। हॉल में जारी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण एप फीडबैक के परिणाम में मऊ जनपद को आजमगढ़ मंडल में प्रथम तो प्रदेश में आठवा रैंक मिला। जनपद की इस उपलब्धी को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें