कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की बैठक को संबोधित करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी।
- फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आईजीआरएस एवं संपूर्ण समाधान दिवसों के शिकायतों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने तथा उनको छुट्टी के दिन रविवार को दिन में 12.30 बजे क्लास लिए जाने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि संबंधित शिकायतों का जल्द जल्द निस्तारण करें तथा निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से संपर्क कर संतुष्ट हो ले कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट हैं या नहीं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें आती हैं जिसपर शिकायतकर्ता के मोबाईल नंबर अंकित रहता है उस नंबर से संपर्क कर शिकायत की पूरी जानकारी लें और उसका निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस के माध्यम से पार्टल पर जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उसकी समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा शिकायतों की स्वयं की जा रही है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी लापरवाही करने पर कार्यवाही निश्चित समझें। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें जिन ग्राम पंचायतों में खाली पड़ी सरकारी भूमि पर कब्जा जमाए पड़े हैं उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही कर भूमि को खाली कराने के निर्देश दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये गये कि जनपद के जिन ग्राम पंचायत स्तर पर सार्वजनिक भूमि में गड्ढे नहीं खोदे गए हैं उस ग्राम पंचायत के लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही या सेवा समाप्त कर दी जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने तथा उनको छुट्टी के दिन रविवार को दिन में 12.30 बजे क्लास लिए जाने के निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश सिंह आदि शामिल रहे।