फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर व्यक्ति ने दी जान

विज्ञापन
शहर कोतवाली के हरिद्वारा कालोनी में अधेड युवक द्वारा फाँसी लगाने की घटना के बाद जुटी भीड़, पहुँची - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले अधेड़ ने बुधवार को पारिवारीक कलह से ऊबकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। अधेड़ के आत्महत्या करने की जानकारी देर से हुई। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। पुलिस की मानें तो पारिवारीक कलह से ऊबकर अधेड़ ने इस घटना को अंजाम दिया। मृत जयंत श्रीवास्तव 45 पुत्र गोपाल श्रीवास्तव मूलरुप से बलिया जिले के उभांव थाने के बेल्थरा रोड का निवासी था। जयंत दिवानी कचहरी में मोहर्रिर का काम करता था। इसक्रम में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बलिया मोड़ स्थित हरिद्वार कालोनी में किराए के मकान में रहता था। बताया जाता है किसी बात को लेकर जयंत का पत्नी से विवाद हुआ था। इससे नाराज पत्नी जयंत को छोड़ अपने बच्चे के पास दिल्ली चली गई। इस घटना से जयंत को काफी धक्का लगा। परिणामस्वरुप वह बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है मकान में फंदे से लटकी जयंत की लाश के घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब उसके कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला। इस दौरान मकान मालिक ने दरवाजें पर दस्तक दिया। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। परिणामस्वरुप मकान मालिक ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दिया । सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी भीटी मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ने पर जयंत की फंदे से झुलती लाश मिली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें