फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के सुल्तानपुर क्षेत्र के खुदरा गांव निवासी उदय भान का 12 वर्षीय पुत्र सचिन की शनिवार की शाम को 5.15 बजे करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।परिजन उसे सुल्तान पुर बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुदरा गांव निवासी सचिन पुत्र उदयभान घर मेे बिजली का बल्ब ठीक कर रहा था। इस दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया।घटना के समय घर की महिलाएं छठ पूजन के लिए घाट पर गई थीं।घर में कोई नहीं था । महिलाओं के घाट पर जाने के बाद सचिन खराब बिजली की मरम्मत करने लगा। इस दौरान अचानक उसका हाथ विद्युत तार से स्पर्श कर गया। जिससे किशोर गंभीर रूप से झुलस गया।जब घाट से लौटकर परिजन घर आए तो सचिन को जमीन पर गिरा पाया । उपरिवार के लोग उसे तत्काल सुल्तानपुर बाजार ले गए। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें