कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गंगयापार में सोमवार की शाम को सूरज उपाध्याय पुत्र उमेश उपाध्याय की मौत की सूचना घर पर आई। युवक की मौत की सूचना से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सूरज उपाध्याय की ओबरा विद्युत केंद्र में ड्यूटी के दौरान ही प्लग लगाते हुए विद्युत करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहां से मंगलवार कोउनका शव गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही महिलाएं दहाड़ें मारकर रोने लगीं। सूरज के पिता उमेश उपाध्याय सोनभद्र में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। सूरज अपने पिता के इकलौते पुत्र थे।सूरज की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी। मृतक की पत्नी रीना व परिवार जनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। मृतक का दाह संस्कार दोहरीघाट मुक्तिधाम पर किया गया। सूरज के पिता उमेश उपाध्याय ने जवान बेटे के शव को मुखाग्नि दी।