फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के बनियाबान तिराहा स्थित एक निजी बैंक में मंगलवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में बैंक के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया। मधुबन थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मधुबन के बनियबान तिराहा स्थित लाइफ ग्रोथ निधि लिमिटेड बैंक का कार्यालय बना हुआ है। सोमवार की शाम कर्मचारियों ने रोजाना की भांति बैंक बंद कर अपने अपने घर चले गए। मंगलवार की भोर में सुबह करीब चार बजे टहलने निकले लोगों ने कार्यालय से धुंआ निकलते देखकर इसकी सूचना बैंक के अधिकारियों को दी। बैंक में आग लगने की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर में बैंक के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कार्यालय खोलकर स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आगलगी में कार्यालय में रखा कप्यूटर, प्रिंटर सहित डेढ़ लाख मूल्य का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें