दोहरीघाट के गोंठा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूसरे को जयमाला पहनाते वर-वधू।
- फोटो : MAU
मऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान की उपस्थिति में गोठा मण्डी समिति परिसर में समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें कुल 150 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। मंत्री ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत समाज के गरीब परिवार की लड़कियों की शादी करायी जा रही है। कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। कहा कि सामूहिक विवाह एक नेक कार्य है। इसमें सभी की सहभागिता होनी चाहिए ,मंत्री ने बताया कि शादी एक ऐसा बंधन है जिसके माध्यम से दो परिवारों के बीच एक सामाजिक या धार्मिक मान्यता प्राप्त मिलन है। यह उनक बीच किसी भी परिणामी जैविक या दत्तक बच्चों के बीच अधिकारों और दायित्वों को स्थापित करता है। मंत्री ने बताया कि विवाह शब्द का प्रयोग मुख्य रूप से दो अर्थों में होता है। इसका पहला अर्थ वह क्रिया, संस्कार, विधि या पद्धति है, जिससे पति-पत्नी के स्थायी संबंध का निर्माण होता है। विवाह का दूसरा अर्थ समाज में प्रचलित एवं स्वीकृत विधियों द्वारा स्थापित किया जाने वाले दांपत्य संबंध और पारिवारिक जीवन भी होता है। इस संबंध से पति-पत्नी को अनेक प्रकार के अधिकार और कर्तव्य प्राप्त होते हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त सहित संबंधित लोग उपस्थित रहे।