फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदरक कारोबारी से 3.25 लाख की लूट

विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी गांव के पास व्यापारी से लूट के बाद जुटी भीड़। - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोरखपुर के अदरक व्यापारी को तमंचे से आतंकित कर 3 लाख 25 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी अपने सहयोगी के साथ चार पहिया वाहन से तगादा करके घर लौट रहा था। ऐसे में बदमाशों ने व्यापारी के वाहन को ओवरटेक कर रोका और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। गोरखपुर निवासी व्यापारी राजेश कुमार पुत्र श्रीराम अदरक का कारोबार करता है। रविवार की सुबह राजेश चार पहिया वाहन से तगादा करने के लिए निकला था। वह गोरखपुर के गोला व्यापारी से एक लाख 21 हजार, बड़हलगंज मंडी से एक लाख 92 हजार और दोहरीघाट मंडी से 10 हजार की वसूली कर अमिला आ रहा था। कार अहिरानी पेट्रोलपंप के पास पहुंची थी कि पहले से ही पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी की कार को ओवर टेक कर रोक लिया। एक ने कारोबारी की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उससे 3.25 लाख झपट लिए। कारोबारी के अनुसार, लगभग 30 से 35 साल की उम्र वाले लुटरे बिना नंबर प्लेट की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वह दोहरीघाट की तरफ भाग निकले। कारोबारी ने घटना की सूचना दोहरीघाट थाना पुलिस को दी। एसओ रुपेश कुमार राय ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर मुुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें