फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में गंदगी देखकर बिफरे डीएम, लगाई फटकार

विज्ञापन
फतहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी देख बिफर पड़े। सुधार न आने पर तैनात जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाते हुए मरीजों को शासन की योजनाओं और दवाओं को देने में कोताही न बरतने का निर्देश दिया। बुधवार की सुबह 11 बजे जिलाधिकारी सीएचसी पहुंचे। सबसे पहले वह ओपीडी कक्ष में गए। जहां तैनात तीनों डाक्टर अपने अपने कक्ष में मरीजों को इलाज करते नजर आए। डीएम ने मरीज देख रहे डॉ. अखिलेश यादव से अस्पताल में तैनात चिकित्सकों तथा ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। इसके बाद डीएम हौम्योपैथ चिकित्सक के कक्ष पहुंचकर वहां उपलब्ध चिकित्सकों तथा दवाईयों की जानकारी ली। इसके बाद वो प्रसव कक्ष, लैब और इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। इमरजेंसी कक्ष में आई एक महिला मरीज से सुविधाओं का जानकारी ली साथ दवाईयों के बारे में पूूछा। जिस पर महिला द्वारा दवाईयां मिलने की बात कही। डीएम द्वारा दवा भंडारण कक्ष, वितरण कक्ष, रजिस्टरों के रखरखाव, बिजली, पानी का ब्योरा तलब किया। महिला वार्ड के प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर और सुधार के निर्देश मातहतों को दिया। केंद्र में होने वाली डिलीवरी के फी-मेल रजिस्टर को चेक किया। इससे पहले केंद्र परिसर में गंदगी पर प्रभारी अधीक्षक डॉ. अखिलेश यादव पर नाराजगी व्यक्त कर शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और सफाई व्यवस्था सुचारु बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी केंद्र अधीक्षक डॉ.अखिलेश यादव सहित अन्य चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें