मऊ। किसानों को गुणवत्ता परक बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्घ जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने शुक्रवार को बीज बेचने वाले दुकानों पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान बीज बिक्रेताओं में हड़कंप मचा था। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि अधिकांश छापेमारी जिला मुख्यालय पर की गई। क्योंकि यही से पूरे जिले में बीज की सप्लाई की जाती है। छापेमारी के दौरान दुकानों से बीजों से नमूने लिए गए हैं। रवी की फसल की बुुआई में किसान जुट गए है, इस दौरान किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराना कृषि विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में किसानों को बेहतर बीज उपलब्ध कराने के लिए विभाग हर संभव प्रयास करते हुए, दुकानों पर छापेमारी करने का काम शुरु कर दिया है। इसक्रम में शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी टीम के साथ बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी किए। इस दौरान कृषि अधिकारी और उनकी टीम ने जिला मुख्यालय पर भीटी में मौजूद प्रसाद बीज भंडार, ब्रम्हस्थान स्थित नेशनल बीज भंडार, आर्या सीड्स, गालिबपुर स्थित एग्रो एजेंसी पर, रस्तीपुर स्थित विशाल बीज भंडार, मधुबन बाजार स्थित रंजन बीज भंडार, मौर्या बीज भंडार और कटघरा शंकर मोड स्थित शाकम्भरी बीज भंडार पर छापेमारी कर वहां से बीजों के नमूने को संकलित किया गया। उमेश कुमार ने बताया कि नमूूने के तौर पर लिए गए बीजों को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर जिस दुकान का बीज नकली मिलेगा, उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि छापेमारी का कार्य अनवतरत जारी रहेंगा। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वो जिस दुकान पर जरा सा भी संदेेेेेह दिखे तत्काल उन्हें सूचित करें, जांचकर दुकानदार के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।