परासीनरहरपुर गांव में चौपाल के दौरान महिला की समस्या सुनते जिले के नोडल अधिकारी एस वी एस रंगा राव
- फोटो : MAU
मऊ। जनपद के नोडल अधिकारी एवं आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता एस वी एस रंगाराव ने शनिवार को परासी नरहरपुर गांव में चौपाल लगाया। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालयों के अधूरे पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने गांव में जाकर संपर्क मार्गों को देखा। संपर्क मार्ग खराब उसे ठीक कराने के सख्त निर्देश दिये। गांव के पंचायत भवन में प्रकाश की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताया। वहां बिजली की व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए। इसी क्रम में अनिल के घर के पीछे इण्डिया मार्क हैंडपंप खराब मिलने पर उसका रिबोर कराने के निर्देश दिये। आयुक्त ने ग्रामवासियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि गांव के सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ जरूर मिले। इसमें कोई लापरवाही क्ष्म्य नहीं होगी। इस अवसर पर आयुक्त ने गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार देकर गोंद भराई कराया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजन निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियन्ता पीब्ल्यूडी, खण्ड विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी सहित सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।