फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लीलता पर भड़के एसपी, डांस बन्द करा तीन को लिया हिरासत में-

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह/बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव स्थित कुसमौर मोड़ पर शिव मंदिर के पास स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा पांडाल के सामने रविवार की रात अश्लील गाने पर हो रहे डांस को गश्त पर निकले एसपी ने बंद कराया, साथ ही मौके से तीन को हिरासत में लिया। इससे मौके पर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई । आनन-फानन में काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ की मंशा और अश्लील डांस न करने की शर्त पर पकड़े गए लोगों को पुलिस ने देर रात रिया कर दिया। कहिनौर गांव के कुशमौर मोड़ पर मौजूद शिव मंदिर के पास दुर्गा पूजा समारोह समिति कहिनौर नवापुरा की तरफ से विजयदशमी पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। अष्टमी को रविवार की रात की रात एसपी अनुराग आर्य गश्त पर निकले थे। इस दौरान जब एसपी का काफिला कहिनौर गांव पहुंचे, तो वहां फूहड़ गाने पर कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। यह देख एसपी ने गाड़ी रोक दिया। इसके बाद जुटी भीड़ भागने लगी। इस दौरान पुलिस भी मौके पर जुटे लोगो को पुलिस ने खदेड़ा। ईस दौरान चलाई गई लाठी से कई लोगों को मामूली छोटे आई। इस दौरान पुलिस ने मौके से भोला सिंह ,अमित पांडेय सहीत तीन लोगो को हिरासत में लिया। आयोजको ने पुलिस द्वारा की गई इस कारवाई को दुर्गा पुजा के जिलाध्यक्ष श्यामकरन राय को सुचित किया।मौके पर पहुचे अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर पकड़े गये लोगो को छुड़वाया।वही दुर्गा पुजा समिति के सदस्यो का कहना है कि डीजे पर भक्ति गाना बज रहा था।तथा डांसर नृत्य कर रहे थे।पुलिस द्वारा अचानक की गई इस कारवाई से गांव के सभी लोग भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें