चिरैयाकोट बाजार स्थित एक दुकान पर पॉलीथिन की छापेमारी करते नगर पंचायत ईओ व कर्मचारी और पुलिस। ।
- फोटो : MAU
चिरैयाकोट। कस्बे में प्रतिबंध के बाद भी बिक रही प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर सोमवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानदारों के यहां से दस किलो पॉलिथीन बरामद हुई। जिस पर नगर पंचायत की ओर से तीनों दुकानदारों पर पांच हजार का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई। सोमवार को नगर पंचायत के ईओ मनोज कुमार तथा चिरैयाकोट एसओ विनोद तिवारी के नेतृत्व में सब्जीमंडी चौक, रोडवेज, यूसूफाबाद, त्रिमुहानी, खरिहानी रोड, तकिया बाजार रोड सहित अन्य बाजारों में अमानक पॉलिथीन को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन दुकानदार गुड्डू गुप्ता, बंसीधर मद्धेशिा, प्रेमचंद गुप्ता के यहां से दस किलो पॉलिथीन बरामद किया। प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करते पाए जाने पर नगर पंचायत द्वारा तीनों दुकानदारों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान में संतोष यादव, रामशरण वर्मा, आमिर खां, अजीत सिंह, विजेंद्र यादव, राममूरत यादव आदि मौजूद रहे।