फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने की छापेमारी, लिया पांच नमूना, पैकेट जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ईद-उल-जुहा तथा रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई तथा खाद्य पदार्थो की दुकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में पांच सैंपल तथा एक वाहन पर लदे 2100 रुपये मूल्य के 60 नमकीन के पैकेट को जब्त कर लिया गया। नमूने को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया। इससे कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। रक्षाबंधन, ईद-उल-जुहा पर्व के मद्देनजर बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थो तथा मिठाइयों का कारोबार तेज हो गया है। जिला प्रशासन के निर्देश परमुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मुहम्मदाबादगोहना, वलीदपुर, चिरैयाकोट सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों तथा खाद्य पदार्थो की दुकानों पर छापेमारी की गई। वलीदपुर मेें एक दुकान से सेवई के नमूने तथा एक वाहन पर लदे मिठाई की 2100 रुपये मूल्य के 60 नमकीन के पैकेट को जब्त कर लिया गया। इसी तरह चिरैयाकोट, मुहम्मदाबादगोहना से कुल मिठाई के चार सैंपल लिए गए। इससे कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नसीम खां, पंकज यादव, बिंदु पांडेय, जयहिंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें