मधुबन। तहसील के एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने गुरुवार की सुबह शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव के परशुपुर स्थित कंपोजित स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें स्कूल के हेडमास्टर नदारद मिले। स्कूल में छात्र संख्या भी कम थी। एसडीएम ने बीईओ को कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट भेज दी है। एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे परशुपुर गांव में बने कंपोजित स्कूल का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण के दौरान वहां तैनात हेडमास्टर महेंद्र प्रसाद नदारद मिले। स्कूल में मौजूद दूसरे अध्यापकों से पूछे जाने पर वे कोई जवाब नहीं दे पाए। यहीं नहीं एसडीएम जब स्कूल पहुंचे तो अधिकांश शिक्षक कक्षा के बाहर खुले मैदान में गप्पे लड़ाते दिखे, जबकि कुछ क्लास में बच्चों को पढ़ाघ रहे थे। इस पर एसडीएम काफी नाराज दिखे और शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद एसडीएम ने रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, पत्र व्यवहार रजिस्टर तथा छात्र उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान स्कूल प्रागण़ि में चारों तरफ गंदगी तथा अव्यवस्थाओं को लेकर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। एसडीएम ने अनुपस्थित हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीईओ पंकज सिंह को भेज दिया। स्कूल के निरीक्षण के बाद एसडीएम ने गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान रिकार्ड व्यवस्थित मिले, लेकिन बच्चों की संख्या कम मिली।