फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध, छेने का लिया सैंपल, व्यापारियों में रही हड़कंप की स्थिति

विज्ञापन
घोसी में दूध की जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ पंकज यादव। - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पंकज यादव की टीम ने मंगलवार को मिलावटी दूध तथा मिठाई के रोकथाम को लेकर नगर में छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने दो दूधिए से दूध तथा एक मिठाई की दुकान से छेना का सैंपल लेने की कार्रवाई की। वहीं एक फल की दुकान का चालान करने के साथ आरओ पानी के प्लांट का भी निरीक्षण किया। टीम के छापेमारी से दूधिए सहित व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पंकज यादव तथा रामानंद की टीम ने मंगलवार को दूधिए बीजपुरा निवासी विनोद यादव तथा धरमपुरदेवारा निवासी पालकधारी यादव के यहां से दूध का सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने बसस्टैंड स्थित मधुराज स्वीट हाउस से छेने की मिठाई का सेंपल लिया। इसी क्रम में टीम ने स्टेशन रोड स्थित कई फलों के ठेले, दुकान आदि की जांच किया। जहां फल विक्रेता आकाश को बिना लाइसेंस के दुकान करने और सड़े गले फल बेचने को लेकर चालान किया। कस्बाबाजार पहुच कर आरओ पानी के प्लांट के निरीक्षण के क्रम में मालिकटोला पहुच कर शबानीर के साथ कस्बाबाजर स्थित दीपक नीर व संगम नीर का निरीक्षण कर साफ सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें