नगर के रोडवेज स्थित दुकान से स्वतंत्रता दिवस के लिए झंडा-बैच की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें चल रही स्वतंत्रता दिवस की तैयारी बुधवार को पूरी हो गई। स्कूलों व कालेजों में आयोजित समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाने में छात्र व शिक्षक देर शाम तक लगे रहे। वहीं छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। वहीं युवा, बच्चे व आमजन तो झंडे की खरीदारी में लगे रहे। वहीं जनपदवासियों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने मकानों को घी के दीपकों से प्रकाशित किया। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों, भवनों तथा इमारतों व ऐतिहासिक स्मारकों को भी प्रकाशमान किया गया। स्वतंत्रता दिवस को शानदार ढंग से मनाने को लेकर आम लोग उत्साहित हैं। यही वजह रही कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपदवासियों ने अपने मकानों में घी के दीपक जलाया। यही नहीं सरकारी कार्यालयों, भवनों तथा इमारतों व ऐतिहासिक स्मारकों को भी प्रकाशमान किया गया। स्वतंत्रता दिवस को मनाने में छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया। प्रभात फेरी के लिए शाम से ही बच्चे तिरंगे की खरीदारी करने में लगे रहे। दुकानों पर तिरंगा खरीदने को लेकर भीड़ लगी रही। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित शिक्षण संस्थाओं में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसके मद्देनजर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। 15 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक जिले के समस्त परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चे प्रभातफेरी निकालकर आम लोगों में देशभक्ति का जब्बा भरने का प्रयास करेंगे। पूर्वाह्न आठ बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान होगा। इसके बाद सभी तहसीलों में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जनपद स्तर पर डा. भीमराव अंबेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपना दम खम दिखाएंगे।