फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के सामने लगे टीन शेड और चबूतरे तोड़े

विज्ञापन
मधुबन में लबे सड़क अतिक्रमण को हटवाते थानाध्यक्ष। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले की चारों सर्किलों में सोमवार को पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों, बैंको व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास रोड के किनारे किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी संख्या में फुटपाथ पर अतिक्रमित करके लगाई गई सब्जी, फलों और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों, ठेलों और दुकानों के सामने लगे टीन शेडों को हटवाया। कई स्थानों पर दुकानदार खुद ही अपने अतिक्रमण हटाते नजर आए। पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। उधर, सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों सहित डग्गामार वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने बैंकों के अंदर तथा बाहर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। सीओ सिटी राजकुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस ने आजमगढ़ तिराहा और गाजीपुर तिराहे पर 100 ठेलों व वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। दक्षिणटोला पुलिस थाने की पुलिस ने मिर्जाहादीपुरा तिराहे पर 30 ठेलों तथा फुटपाथ पर लगे सब्जी व कपड़ों की दुकानों को हटवाया। दोहरीघाट थाने की पुलिस ने आठ ठेलों तथा विभिन्न प्रकार के अतिक्रमणों को हटवाया। चिरैयाकोट पुलिस ने कसबा चौक के आसपास13 ठेलों तथा टीन शेड को हटवाया। घोसी पुलिस ने मधुबन तिराहे पर 50 ठेलों तथा टैम्पो स्टैण्ड पर बेतरतीब खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की। हलधरपुर पुलिस ने बेलौंझा में 10 ठेलों तथा विभिन्न प्रकार के अतिक्रमण हटवाया। कोपागंज थाने की पुलिस ने भातकोल मोड़ से 12 ठेलों तथा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। मधुबन थाने की पुलिस ने दुबारी मोड़ पर तथा मुहम्मदाबाद पुलिस ने रोडवेज व कलेण्डर तिराहे पर 100 वाहनों पर कार्रवाई की। रानीपुर पुलिस ने बाजार में चार ठेले वालों सहित 30 वाहनों का चालान तथा दो वाहनों को सीज किया। सरायलखंसी पुलिस ने बकवल तिराहा से तीन ठेलों के साथ फुटपाथ पर कब्जा जमाए चाय सब्जी की दुकानों को हटवाया। मधुबन : थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में नगर पंचायत के अधिकारियों और पुलिस फोर्स ने सड़क किनारे पटरियों व नालियों और दुबारी मोड़ पर किए गए 10 अतिक्रमण हटवाए। प्रशासन की मुहिम देख नगर के बहुत से दुकानदार हथौड़ा, कुदाल इत्यादि लेकर खुद अतिक्रमण को तोड़ने लगे। बहुत से लोग कटर मशीन से अतिक्रमण करके रखे गए टिन शेड खुद काटने लगे। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सुगम यातायात में बाधा बनने वाले सभी अतिक्रमणों को अभियान चलाकर हटाने का निर्देश सभी क्षेत्राधिकारियों को दिए गए हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें