घोसी नगर के कारीमुद्दनपुर से पोखरी से अतिक्रमण हटवाते एसडीएम निरंकार सिंह,इओ विनित कुमार उर जुट?
- फोटो : MAU
घोसी। घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर में मधुबन रोड पर पोखरी को पूरी तरह से पाट कर हुए अवैध अतिक्रमण को रविवार को उपजिलाधिकारीनिरंकार सिंह के नेतृत्व में फोर्स के साथ तहसील की राजस्व टीम एवं आदर्श नगर पंचायत घोसी की संयुक्त टीम ने जेसीबी व कर्मचारियों के मदद से सभी अतिक्रमण को गिरा कर अवमुक्त कर दिया गया।साथ ही सामानों को ट्रैक्टर ट्राली,आदि लगाकर अन्यत्र भेज दिया गया।घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर में पोखरी संख्या109 पर कई वर्षों से दर्जनों लोगों ने कच्चा,पक्का निर्माण कर पूरी तरह से अवैध कब्जा कर लिया था।इसको लेकर 31जुलाई को अतिक्रमण हटाने गई राजस्व व नगरपंचायत की टीम पर अवैध कब्जादारों के समर्थन में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।जिसमे तीन लेखपाल घायल हुए थे।इसको लेकर कई गंभीर धाराओ में सात ज्ञात के साथ 12आज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था।इसको गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह व कोतवाल नीरज पाठक राजस्वकर्मी, नगरपंचायत कर्मियों के साथ घोसी, कोपागंज, दोहरीघाट पुलिस के साथ पीएसी बल व जेसीबी के साथ कोतवाली से पैदल मार्च करते हुए कारीमुद्दनपुर पहुंच कर अतिक्रमण हटाना शुरू करवा दिया। जो शाम तक चला। टीम ने दो दर्जन से अधिक अवैध दुकानों के साथ मस्जिद का स्टोर रूम एवं कटरैन, महमूद पुत्र हाजी अंसार का पिलर एवं बाउंड्री, इक़बाल कुरैशी एवं मुमताज कुरैशी का हाता जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ा। इस दौरान निकले मलवे को आदर्श नगर पंचायत घोसी के कर्मचारियों ने स्वयं ट्रैक्टर ट्राली लगाकर अन्यत्र भेज दिया गया।इसके साथ ही उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने पोखरी के आस पास के पक्के बने मकान मालिको को चिंहित कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उपजिलाधिकारी घोसी निरंकार सिंह ने बताया कि पोखरिया के साथ हर अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।इसको लेकर नगर में मुनादी करा दिया गया है। जो नहीं हटाएगा। उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अराजक तत्वों से निपटने के लिए भारी संख्या में पीएसी बल घोसी कोतवाली पुलिस, कोपागंज ,मऊ की रिजर्व पुलिस बल एवं दोहरीघाट की पुलिस टीम उपजिलाधिकारी घोसी निरंकार सिंह के नेतृत्व में मौजूद रही। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक ,राजस्व निरीक्षक विजय कुमार एवं अशोक सिंह, सत्येंद्र सिंह,र ाजेश सिंह, पंकज, रामभरोस चौहान आदि उपस्थित रहे।