फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 झोपड़ियों में घुसा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के हाहा नाला ओवरफ्लो होने से बाढ़ का पानी तिघरा गांवों के खेतों तक पहुंच गया है। इसके चलते तिघरा गांव के दो दर्जन लोगों के झोपड़ियों तक पहुंच गया। इससे ग्रामीण सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे। सिंचाई विभाग की तरफ से अहिरुपुर तथा लौवासाथ के बीच पुलिया निर्माण कार्य के दौरान रेगुलेटर लगाने का फरमान जारी किया गया था, लेकिन रेगुलेटर नहीं लगाया जा सका है। इसके चलते हाहा नाला का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी भागडा़ से होकर तालाब में आ रहा है। जिससे तालाब के किनारे बसे लोगों के लिए दिक्कत हो रही है। कारण यह है कि कस्बे से निकल कर सड़क के किनारे और तालाब के किनारे बसे ग्रामीणों के झोपड़ीयों में तालाब का पानी अंदर तक पहुंच गया है। यदि जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो तिघरा अहिरुपुर पिच मार्ग भी दो दिनों में डूब सकता है। ग्रामीण बालेश्वर राजभर, सुबाष राजभर, गुड्डू, हरजीत, बसगीत, लालचंद्र गोड़, प्रेमचंद, रामहर्ष, लखन गोड़, सकलदेव, भुलन पासवान, श्रीकृष्ण मौर्य का कहना है कि यदि अब बारिश हुई तो ग्रामीणों के सामने मुसीबतों को पहाड़ होगा। ग्रामीणों ने वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें