फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा और सरयू में लगाई आस्था की डुबकी, कमाया पुण्य

विज्ञापन
दोहरीघाट में कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में स्नान करते श्रद्घालु। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को तमसा और सरयू नदी के तटों, घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य हासिल किया। स्नान और पूजन अर्चन के बाद गरीबों को दान भी दिया गया। घाट और तालाब पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा। इस दौरान आयोजित मेलों का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहे और अधिकारी चक्रमण कर व्यवस्थाओं को जायजा लेते रहे। कार्तिक पूर्णिमा पर तमसा नदी के हनुमान घाट, मड़इया घाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट तथा नागा बाबा की कुटी सहित दोहरीघाट के सरयू तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ गोता लगाया। उन्होंने घाटों के किनारे स्थित मंदिरों में विधि विधान से पूजन अर्चन किया और गरीबों को दान कर पुण्य हासिल किया। दिया। जबकि ब्रह्मस्थान, शीतला माता धाम, मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के गुरादरी धाम पोखरा पर श्रद्धालु उमड़े रहे। मेले में शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों ने भी जमकर आनंद उठाया। दोहरीघाट: स्नान करने वालों की सर्वाधिक भीड़ रामघाट, पुराना घाट, मुक्तिधाम घाट पर रही। दिन चढ़ने के साथ ही स्नानार्थियों की भीड़ बढ़ती गई। आस पास के अलावा दूर दराज से आये हुए हजारो लोगों ने एक दिन पहले ही नगर में डेरा डाल लिया था। भोर होते ही नगर की सभी मंदिरों के घंटों घड़ियालों भजन कीर्तन से नगर गूंजायमान होतारहा। घाट पर स्नान करने के बाद महिलाओ ने मां सरयू की आरती उतारी। अगरबत्ती कपूर फूल प्रसाद पूरी हलवा चढ़ाते हुए मन्नत भी मांगी। रामघाट से लेकर मातेश्वरी धाम तक नदी के किनारे पर लोगो ने भारी संख्या में स्नान किया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कस्बा के सरयू तट पर लगने वाले मेले में लोगो ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने घर गृहस्थी के सामानों सूप, कढ़ाई, पलटा, दउरी, चौकी बेलन,आंखा आदि की खरीदारी की। खेती करने वाले किसानों ने भी फावड़ा, कुदाल,खुरपी, आदि की खरीदारी की। बच्चों ने खाने पीने तथा खिलौनों की खरीदारी जमकर आनंद लिया। मुहम्मदाबादगोहना: कार्तिक पूर्णिमा पर करहां गांव के गुरादरी धाम स्थित पवित्र पोखरों में भारी संख्या में श्रद्घालुओं ने डुबकी लगाई। साथ ही परिसर में लगे मेले में खरीदारी की। पिपरीडीह: क्षेत्र के वनदेवी धाम स्थित पवित्र पोखरे में भारी संख्या में लोगों ने स्नान किया। वहां सुबह से ही दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें