फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य लाइन में फॉल्ट से 15 गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील के तिघरा गांव में 15 दिनों से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को शनिवार की दोपहर में दुरस्त करने के कुछ देर बाद मेन लाइन में फाल्ट आने से ना केवल दुबारा ट्रांसफार्मर फुंक गया, बल्कि 15 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे गांवों के हजारों ग्रामीण पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर रहे, वहीं सुबह बिजली ना होने से उन्हें पेयजल सहित दूसरी समस्याओं से भी जूझना पड़ा। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली आपूर्ति में समस्या पैदा होनी शुरू हो गई है। शनिवार की दोपहर में तिघरा गांव में बीते 15 दिनों से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर और गिरे बिजली के पोलों को बिजली विभाग द्वारा मेटेनेंस कर दुरस्त किया गया। जहां कुछ देर बाद ही ट्रांसफार्मर तेज ब्लास्ट के चलते दुबारा जल गया। यहीं नहीं मेन लाइन में भी फाल्ट आने से बिजली गुल हो गई। इस बीच बिजली की चपेट में आने से बिजली के पोल के पास बंधे एक मवेशी की मौत हो गई। मेन लाइन में फाल्ट आने से तिघरा, अहिरुपुर, भेड़कुल, सुल्तानपुर, परसिया जयराम गिरि, नौवलगिया, नयी बस्ती, मठिया, सिहुलिया सहित 15 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे शनिवार की पूरी रात गांवों के ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी, जबकि रविवार की सुबह भी बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल की किल्लत भी उठानी पड़ी। उधर 24 घंटे बीतने के बाद भी बिजली न आने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस बाबत एसडीओ मनोज कुमार का कहना है कि मेन लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित है, शीघ्र ही मेंटेनेंस के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें