फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव:

विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक में प्रधान पद के लिए नामांकन करतीं महिला प्रत्याशी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के असलपुर और चैनपुर तथा रतनपुरा ब्लाक के लसरा ग्राम पंचायत प्रधान पद पर होंगे उपचुनाव
विज्ञापन

रानीपुर/ रतनपुरा। रानीपुर ब्लाक के असलपुर और चैनपुर तथा रतनपुरा ब्लाक के लसरा ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए होने वाले उप चुनाव में 13 उम्मीदवारों नेेेे नामांकन किया है। रतनपुरा खंड विकास अधिकारी कार्यालय में लसरा ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 24 जनवरी को धनंजय पुत्र पूर्णमासी रविकांत पुत्र पूर्णमासी पूजा योगेश ने नामांकन किया जबकि 23 जनवरी को रंजना पुत्री बुद्धिराज राम एवं सोनी पुत्री बुद्धिराज राम ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस तरह लसरा ग्राम प्रधान पद के लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उधर रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के असलपुर प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अमरदीप पुत्र स्व. मुन्ना प्रसाद, शंभू पुत्र रामरूप ,चंद्र प्रकाश सिंह पुत्र श्याम नरायण ,सत्य प्रकाश सिंह पुत्र श्याम नरायण ,श्यामनाथ पुत्र सुधई ने नामांकन किया। वहीं चैनपुर में प्रधान पद के लिए रीना पत्नी शत्रुघ्न, संगीता गोंड पत्नी सुनील गोंड, शकुंतली गोंड पत्नी रामाशीष गोंड ने नामांकन किया। जबकि एक मात्रसदस्य पद के लिए सिर्फ लीला देवी पत्नी राज ने नामांकन किया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिह,सहायक निर्वाचन अधिकारी मिलन सिंह,दीपक श्रीवास्तव,सहित रानीपुर थाने की फोर्स मौजूद रहीं। आठ उम्मीदवारों ने नामांकन किया जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मात्र एक उम्मीदवार ने नामांकन किया। निर्वाचन अधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि असलपुर के ग्राम प्रधान पद के लिए सात व चैनपुर ग्राम सभा के लिए तीन परचे और सदस्य पद के लिए एक सहित प्रधान पद के लिए दस परचे बिके थे। इनमें से प्रधान पद के लिए आठ और सदस्य पद के लिए एक प्रत्याशी ने परचे दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें