फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी विधान सभा के उपचुनाव के परिणाम के लिए मतों की गिनती गुरुवार को बलुआ पोखरा स्थित लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र पर सुबह आठ बजे पैरा मिलिटी फोर्स सहित त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी। 14 टेबुलों पर 32 राउंड में मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना स्थल पर केवल प्रत्याशी अथवा उनके गणना एजेंट ही रह सकेंगे। मतगणना की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी नहीं की जा सकेगी। मतगणना स्थल पर 14 टेबुल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबुल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और गणना सहायक तैनात होंगे। इसके अलावा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी प्रत्येक टेबुल पर तैनात किए जांएगे। ये स्टांग रूम से ईवीएम निकाल कर टेबुल पर लाएंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। कुल 32 चक्रों में मतगणना की जाएगी। प्रत्येक चक्रों की गिनती पूरी हो जाने के बाद मतों की चक्रवार घोषणा की जाएगी। पूरी मतगणना समाप्त हो जाने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा रेंडमली पांच बूथों पर पड़े मतों का मिलान वीवीपैट से किया जाएगा। इसके पश्चात चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। मतगणना स्थल पर दो सौ मीटर की परिधि में कोई भी वाहन नहीं आ सकेंगे। मतगणना की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी प्रतिबंधित रहेगी। केवल मीडियाकर्मियों को इसकी इजाजत होगी। सुरक्षा की दृष्टि से काफी तगड़े इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना की जाएगी। सबसे अंदर की ओर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात होंगे। जबकि उसके बाहर पुलिस और पीएसी के जवानों के दो लेयर की सुरक्षा की गई है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुुरू की जाएगी। परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशी की ओर से विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। विजयी प्रत्याशी को मतगणना स्थल से सुरक्षा घेरा में सीधे उसके घर पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें