घोसी के जूनियर हाईस्कूलके प्रांगण से निकली मतदाता जागरूकता रैली में शामिल स्कूली बच्चे।
- फोटो : MAU
घोसी। घोसी विधानसभा उपचुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कई विद्यालयों और मदरसों के बच्चों ने रैली के जरिए लोगों को मतदान करने की अपील कर जागरूक किया। रैली को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, एसडीएम विजय कुमार मिश्रा तथा बीएसए ओपी त्रिपाठी नेहरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूल परिसर से निकली रैली ब्लाक मुख्यालय, मझवारा मोड़ सहित नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए तहसील पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल उच्च प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल धरौली, घोसी, बड़ागांव, जामडीह, सेंटजेवियर स्कूल, सर्वोदय पीजी कालेज घोसी, सर्वोदय इंटर कालेज, मदरसा वासिय तुलउलूम, मदरसा खैरुल मदारिस, परिषदीय विद्यालयों के साथ शबनम चिल्ड्रेन स्कूलों के छात्रों ने स्लोगन लिखे पोस्टर तथा नारों से लोगों को 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव में मतदान करने की अपील की। तहसील परिसर में रैली के समापन पर डीएम ने कहा कि 21 अक्तृबर को बूथ पर जाकर अधिक से अधिक मतदान करे। छात्र अपने परिवार के साथ अपने आस पास के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करे। इससे पहले एबीएसए संजीवसिंह तथा प्रधानाध्यापिका रेनू पांडेय और एबीआरसी डॉ. रामबिलास ने अतिथियों को बैज लगाया। इस मौके पर डीआईओएस राजेंद्र कुमार, प्राचार्य डॉ. केएन उपाध्याय, रेनू मिश्रा, निहारिका, नीलम पांडेय, भोली देवी, शिशुपाल सिंह, संजय कुमार, भूपेंद्र दीक्षित, अमीरुद्दीन, दयाशंकर यादव, सैयद आफाक, रिजवान, कमलेश देवी राय, सत्यप्रकाश, सुदर्शन कुमार, दिनेश सिंह, एसपी सिंह, रत्नेश पाण्डेय, हाफिज जावेद, मुहम्म शमशाद सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।