फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को रोल मॉडल करेंगे अभिप्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अब निजी विद्यालयों की तर्ज पर जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अब रोल मॉडल की ओर रुख किया है। इनके माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को अभिप्रेरित कर संख्या बढ़ाने पर बल दिया जाएगा। इसके साथ ही हर तीसरे महीने पर अभिभावक-शिक्षक मीटिंग(पीटीएम) कर छात्रों की प्रगति एवं स्कूलों की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। सत्रावसान फरवरी माह में समस्त स्कूलों में वार्षिकोत्सव का आयोजन कर उपलब्धियां भी गिनाईं जाएंगी, ताकि परिषदीय शिक्षा से लोगों का मोह भंग न होने पाए। इसके साथ ही वार्षिकोत्सव के लिए कंपोजिट ग्रांट के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि का अधिकतम दस फीसदी खर्च करने की स्वीकृति भी दे दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस आशय का फरमान खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किया है। दरअसल, जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़ा करने के लिए कवायद तेज हो गई है। बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विद्यालयों में शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए अब प्रत्येक वर्ष जनवरी, अप्रैल, जुलाई एवं अक्तूबर माह के दूसरे सोमवार को विद्यालयों में सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन होगा। सोमवार को अवकाश होने की स्थिति में बैठक अगले कार्यदिवस में होगी। बैठक में सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। अभिभावकों को बुलाने के लिए छात्रों की नोटबुक में दो दिन पहले ही लिखित रूप से सूचना दी जाएगी। शासन ने विद्यालयों में वार्षिकोत्सव कराने के निर्देश भी दिए हैं। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण के सृजन के लिए वार्षिकोत्सव कराने पर जोर दिया गया है। इसका आयोजन फरवरी माह में किया जाएगा। अभिभावकों को इस आयोजन के बारे में एक सप्ताह पूर्व आमंत्रण पत्र के द्वारा सूचना दी जाएगी। आयोजन में छात्रों के प्रस्तुतिकरण के लिए मंच एवं अभिभावकों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। वार्षिकोत्सव में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाज सेवकों, शिक्षकों एवं लोक संगीत के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें