कलेक्ट्रेट पर प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते शिक्षक नेता जय न?
- फोटो : MAU
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक महासंघ तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रेरणा एप के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपदीय अध्यक्ष रामाश्रय यादव ने केहा कि प्रदेश सरकार के मनमाने रवैए के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।शिक्षक समूह को आश्वस्त किया कि शिक्षकों के द्वारा सरकार के विरूद्ध जो भी कार्यक्रम होगा उसका परिषद समर्थन करेगी। सीनियर बेसिक. शिक्षक संघ के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष सहजानंद सिंह ने कहा कि हम सब शिक्षक संगठन के नेतृत्व में एकजुट होकर संघर्ष करें तो सरकार को प्रत्येक दशा में झुकना ही होगा। अखिलेश्वर शुक्ल ने कहा कि सरकार शिक्षा का निजीकरण करना चाहती है। शिक्षक कभी भी इनके नापाक मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगा। विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि प्रेरणा ऐप सर्वप्रथम विभाग के अधिकारियों पर लागू होना चाहिए। अधिकारी एवं सरकार शिक्षकों के प्रति अविश्वास करते हैं। उन्हें शिक्षणेत्तर कार्यों में लगाए रखा जाता है। जब शिक्षक अन्य शिक्षणेत्तर कार्यों में लगा रहेगा तो वह गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण कब कर सकेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष जयनारायण द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश के हर संवर्ग के शिक्षकों के हितों के लिए कटिबद्ध है। शिक्षकों के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है। अंत में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। धरने को मुखलाल यादव, राजकुमार, शशिभूषण राय, मनमोहन पांडेय, विवेकानंद गुप्त आदि ने संबोधित किया।