फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों का किया भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाक के क्षेत्र के नसीरपुर गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय और नरेगा के तहत हुए विकास कार्यों में भारी अनियमितता की शिकायत पर पहुंची दो सदस्यीय टीम ने कार्या का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने अपनी रिपोर्ट बीडीओ को सौंपी। जिस पर बीडीओ ने ग्राम प्रधान और सचिव को 15 दिनों के अंदर अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। नसीरपुर गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों और स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय में व्यापक धांधली और गड़बड़ी की शिकायत गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव ने बीडीओ छोटे लाल तिवारी से की थी। प्रार्थना पत्र में प्रमोद कुमार ने ग्राम प्रधान पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव के एक व्यक्ति को एक ही शौचालय दिखाकर दो बार लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है साथ ही शौचालय की धन राशि एक फर्म के नाम पर चेक काटकर 21 लाभार्थियों का पैसा गबन करने और राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के अंतर्गत आधा अधूरा इंटलाकिंग का काम कराकर गलत तरीके से 4 लाख 47 हजार रुपये का भुगतान कराने का आरोप भी जड़ा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया। जिसमें एडीओ समाज कल्याण अनिल सिंह और एडीओ कोआपरेटिव राधेश्याम यादव ने सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें