पुलिस लाइन में तमसा कलरव कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करतीं लखनऊ से आई कलाकार।
- फोटो : MAU
मऊ। जिला प्रशासन की तरफ से नगर स्थित पुलिस लाइन में शनिवार को देर शाम तमसा कलरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से तमसा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य रहे। कार्यक्रम स्थल पर तरह-तरह के स्लोगन लिखे पोस्टर बैनर आकर्षण का केंद्र रहा। तमसा कलरव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायिका वंदना मिश्रा के आकर्षक गीतों पर लोग देर तक झूमते रहे। ताली बजाकर अपने स्थान पर नृत्य करते रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि तमसा नदी पौराणिक धरोहर है। आम लोगों के जागरुक न होने का ही परिणाम है कि नदी में प्रदूषण बढ़ रहा है।इसके लिए समाज के हर तबके को आगे आने की आवश्यकता है।