कोपागंज। जिला प्रशासन की तरफ से कोपागंज ब्लॉक कार्यालय परिसर में गुरुवार को लाभार्थी शिविर का आयोजन जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने विभिन्न गांवों से आए इंदिरा आवास के 10 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया। अधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से चौपाल लगाकर योजनाओं से लोगों को अवगत कराने को कहा। अनिल राजभर ने कहा कि पूर्व में सरकारों द्वारा संचालित योजनाए धरातल पर पहुंचने से पहले लूट का शिकार हो जाती थी। लेकिन आज ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार अब तक लगभग 220 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के बाद अब उसी तर्ज पर प्रदेश सरकार भी योजना लागू करने जा रही है। जिसका लाभ सीधे मरीज को मिलेगा। अंत में जिलाधिकारी तथा कैबिनेट मंत्री द्वारा गोपाल पुनवासी, गौरीशंकर मौर्या, बिशेन राजभर, परदेशी, अशोक विश्वकर्मा, उर्मिला, बिंदु, रंभा, श्रीराम सहित दस लाभार्थियों को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, अखिलेश तिवारी ,गणेश, आनंद सिंह, भारत भीम, जनार्दन चौहान, अखिलेश राजभर, ज्ञानेंद्र राय शर्मा, प्रमोद राय आदि शामिल रहे।