फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति रोकेगी फसलों के अवशेष जलाने से

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खरीफ मौसम में फसल अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा पहली अक्तूबर 2019 को पारित आदेश के क्रम में जनपद स्तर पर एक समिति का गठन शुक्रवार को किया गया। गठित जनपद स्तरीय कमेटी में अपर जिलाधिकारी हरि सिंह को अध्यक्ष, अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव और उप कृषि निदेशक को सदस्य एवं जिला कृषि अधिकारी को सचिव बनाया गया है। यह समिति धान काटने के समय से लेकर रबी में गेहॅू की बुआई तक प्रति दिन फसल अवशेष जलाने की घटनाओं एवं इसकी रोकथाम की कार्यवाही की समीक्षा करेगी। समिति प्रत्येक कार्य दिवस की रिपोर्ट उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा गठित समिति के समक्ष तथा प्रमुख सचिव, पर्यावरण विभाग एवं प्रमुख सचिव, कृषि विभाग उप्र शासन को भेजेगी। कृषि विभाग के न्याय पंचायत स्तरीय कर्मचारी एवं विकास खण्ड स्तरीय सहायक विकास अधिकारी( कृषि) द्वारा फसल अवशेष के जलाने की रोकथाम तथा इसकी दुुष्परिणामों के संबंध में कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार--प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाएंगे। जनपद के विद्यालय/शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के माध्यम से फसल अवशेष न जलाये जाने एवं इसके जलाये जाने से हो रहे प्रदूषण से आगाह करने के लिए जन जागरण अभियान भी चलाने के निर्देश अधिकारण की ओर से दिए गए हैं। कमेटी से अभिलेखीय कार्यवाही एवं कमेटी से संबंधित दायित्वों के निर्वहन का दायित्व जिला कृषि अधिकारी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें