फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम पर महिलाओं ने किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम औसतपुर स्थित बुधवार कि प्रात: एसडीएम के आदेशानुसार पैमाईश के बाद पत्थर गाड़ने पहुंची राजस्व और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को आधे घण्टे तक गांव के एक पक्ष के लोगों का विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान महिलाओं ने पथराव भी किया। हालांकि पथराव से कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने डांट डपट कर दोनों पक्षों को शांत कराया। जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मंगलवार की प्रात: औसतपुर गांव निवासी सादिक शेख पुत्र शारजहां की गाटा संख्या 160 रकबा लगभग साढ़े विस्वा भूमि की पैमाईश करके पत्थर गडढ़वा रही थी। राजस्व निरीक्षक कालिका प्रसाद गुप्ता,लेखपाल जितेन्द्र धर द्विवेदी स्थानीय थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर नापी कराने के बाद पत्थर नसब करवा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के मुस्तफा आदि उस जमीन को अपनी बताकर पत्थर गाड़ने का विरोध करने लगे। जिससे मौके पर तकरार बढ गई। उसी समय मौके पर मौजूद कुछ महिलाऐं पत्थर चलाने लगी। परन्तु पुलिस ने डाट डपट कर मामला शांत करा दिया। महिलाओं की ओर से की जा रही पत्थरबाजी को देख पुलिस व राजस्व टीम वहां से बगैर पैमाईश किये ही वापस चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें