मधुबन तहसील में कन्नौज की घटना को लेकर धरना प्रदर्शन करते लेखपाल।
- फोटो : MAU
मऊ/ बढ़ुआ गोदाम। बलिया से आ रही आजमगढ़ रोडवेज डिपो की बस के कंडक्टर ने बुधवार की शाम को एक दिव्यांग महिला यात्री के पति को नेलकटर में लगे चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। युवक के शरीर पर तीन जगह गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने घायल का डाक्टरी मुआयना जिला अस्पताल में कराया। घायल ने बस कंडक्टर के विरुद्ध शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। घटना रोडवेज मऊ परिसर की है। बलिया में स्टाफ नर्स की नौकरी करने वाली एक दिव्यांग महिला यात्री रोडवेज बस से बलिया से मऊ आ रही थी। रोडवेज बस कंडक्टर के मांगने पर दिव्यांग महिला ने अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र दे दिया। महिला के कई बार मांगने पर कंडक्टर ने उसका प्रमाण पत्र वापस नहीं लौटाया। महिला का आरोप था कि उसके मांगने पर कंडक्टर ने बात नहीं मानी और अपनी जिद पर अड़ा रहा। बस के मऊ रोडवेज पहुंचने पर इंतजार कर रहे पति को महिला ने कंडक्टर के आचरण के बारे में बताया। महिला के पति ने कंडक्टर से अपनी पत्नी का प्रमाण पत्र लौटाने को कहा तो कंडक्टर तैश में आ गया। इसी बीच कंडक्टर ने अपने बैग में रखा नेलकटर निकाला और उसमें लगा चाकू खोलकर महिला के पति के शरीर पर कई जगह वार कर दिया। जिससे महिला का पति घायल हो गया। रोडवेज परिसर में सरेआम घटी घटना से अफरा तफरी मच गई। घायल युवक दिव्यांग पत्नी को लेकर कोतवाली पहुंच गया। उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस कंडक्टर को कोतवाली पर बिठा लिया था। घायल युवक का डाक्टरी मुआयना पुलिस ने कराया।
शहर कोतवाली के रोडवेज पर बस कंडेकर की पिटाई से घायल होकर जिला अस्पताल पहुँचा आशुतोष सिंह।- फोटो : MAU