फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से आतंकित कर बदमाशों ने 23 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव के पास शनिवार की रात एक युवक से बाइक सवार बदमाश तमंचा दिखाकर 23 हजार की नकदी लूट ले गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित युवक ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी सोनू सिंह पुत्र सुनील सिंह शनिवार की रात करीब दस बजे बाइक से मऊ जा रहा था। वह मऊ से लखनऊ के लिए निकलने वाला था। अभी वह छतरपुर गांव के पास पहुंचा था कि पल्सर बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही एक बदमाश ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। इसको लेकर सोनू बदमाशों से हाथापाई करने लगा, इस बीच एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और सोनू का बैग छीनकर फरार हो गए। सोनू ने बताया कि बैग में 23 हजार 500 रुपये नकद और एटीएम तथा कपड़ा था। उधर घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात तीन बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है मामले की जानकारी उनके संज्ञान में है। लेकिन प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें