फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफ ाई के नाम पर डेढ़ लाख के गहने ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में रविवार की शाम को अपाचे बाइक से आए दो बदमाश गहना साफ करने का झांसा देकर डेढ़ लाख के गहने लूट कर भाग गए। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी की बेटी की पिटाई कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। सुलतानीपुर गांव निवासी प्रदीप खरवार के घर पर अपाचे बाइक से दो युवक आए। घर के दरवाजे पर बैठी अंजू से बाइक सवार युवकों ने कहा कि वे लोग गहना साफ करने वाले हैं। पुराने गहनों को साफ करके एक दम नया की तरह बना देते हैं। युवकों के झांसे में आ गई अंजू ने घर में रही बेटी पूजा को आवाज लगाई। पूजा बाहर आई तो अंजू ने कहा कि बक्से में गहने रखे हैं, ले आओ। मां की बात सुनकर बेटी बक्से में रखे पांच थान सोने के गहने ले आई। गहने देखते ही युवकों की आंखों में चमक आ गई।युवकों ने गहने साफ करने की जहमत नहीं उठाया ओर किशोरी के हाथ से गहने झटक लिया। किशोरी ने विरोध करते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और कई लात मारके ढकेल दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। मां बेटी ने शोर मचाकर आस पास के लोगों को मदद क लिए बुलाया लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे। अंजू ने 100 डायल पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया कि बदमाश लगभग डेढ़ लाख के पांच थान गहने लूटकर भाग गए।इस बाबत एसओ विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि उन्हें घटना के बाबत जानकारी नहीं है, पता किया जाएगा। घटना सही होगी तो बदमाशों का सुराग लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें