फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर महिला से आठ लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सराय लखंसी थाना क्षेत्र के इमिलियाडीह गांव में एक महिला को जमीन दिलाने के नाम पर जालसाज ने आठ लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित महिला का आरोप है कि रकम देने के बाद भी उसे जमीन नहीं मिली। अब जब वह जालसाज से अपनी रकम मांग रही तो वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी रजमुनी देवी ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव निवासी एक व्यक्ति और उसका लड़के ने 12 बिस्वा जमीन दिलाने के लिए उससे आठ लाख रुपये में सौदा तय किया था। अवधेश राम पर भरोसा करके 3 अप्रैल 2019 को उसने नगद तीन लाख दिए और बाकी के पांच लाख रुपये उसके लडके के बैंक खाते में जमा करा दिए। रकम मिलने पर दोनो ने जल्द ही जमीन की रजिस्ट्री करने का वायदा किया। पीडिता का कहना है कई माह बीत जाने के बाद जब उसने आरोपी से जमीन की रजिस्ट्री की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। परेशान होकर जब उसने अपना पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया तो जालसाज उसे परिवार के साथ जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर पीड़िता ने 16 जुलाई को अवधेश के खिलाफ गांव में पंचायत बुलाई और लोगों को सारी बातों से अवगत कराया। इस पर जालसाज ने पंचायत के बीच पैसा देने से इंकार कर दिया। पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। महिला पिछले 15 दिनों से न्याय की गुहार के लिए एसपी कार्यायल और थाने का चक्कर काट रही है। लेकिन अभी तक उसके प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तक नहीं दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। यदि महिला को थाने से न्याय नहीं मिल पा रहा है तो उसे आफिस आकर अपनी बात कहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें