फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से आतंकित कर 48 हजारी छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव निवासी एक व्यक्ति ने घोसी कोतवाली में अज्ञात बदमाशों द्वारा उसे चाकू दिखाकर 48 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उधर, पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही। पुलिस को सौंपी तहरीर में घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव निवासी अब्दुल अली पुत्र अब्दुल गफ्फार ने बताया कि सोमवार की दोपहर तीन बजे वह यूनियन बैंक से 48 हजार रुपये निकालकर पैदल गांव लौट रहा था। हनुमान मंदिर के पास एक कार उसके पास आकर रुकी और उसमें से एक युवक ने उसे पास बुलाकर उसके बेटे का हाल चाल पूछा। बातचीत से उसे अपने बेटे का दोस्त समझकर उसके झांसे में आ गया। इस दौरान बदमाशों ने उसे मधुबन मोड़ तक छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। कार जब मधुबन मोड़ के पास पहुंची तो उसने कार रोकने के लिए कहा। जिस पर कार में बैठे युवकों ने चाकू दिखाते हुए बैंक से निकाले रूपये छीन लिया और उसे बाहर उतार दिया। पीड़ित ने बताया कि चाकू दिखाने के दौरान एक बदमाश के मोबाइल पर किसी ने फोन कर पैसे छीनने की जानकारी ली थी। उधर, इस संबंध में कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ नंदलाल ने भी ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें