फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा सफाई कर्मी की चाकुओं से गोंदकर हत्या

विज्ञापन
नगर के मतलूपुर मोंड़ पर चाकू से गोंद कर सफाई कर्मी की हत्या के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी पर पूर? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलुपुर मोड़ पर बक्तावरगंज जाने वाले रोड पर रविवार की दोपहर ढाई बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने संविदा सफाई कर्मी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सरेराह घटना को अंजाम देकर हत्यारे भाग निकले। सफाईकर्मी बाइक से अपनी बीबी और बेटे को साथ लेकर किराए का मकान देखने जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य ने घटना स्थल का दौरा किया। एसपी ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के प्यारेपूरा मुहल्ला निवासी फैयाज अहमद 25 पुत्र हन्नान नगर पालिका में ठेकेदारी पर सफाई कर्मचारी था। वह बाइक से अपनी पत्नी और बेटे के साथ कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी निवासी अपनी बहन के यहां गया था। वापस लौटते समय वह मतलूपुरा मोड़ के पास पत्नी के साथ किराए का मकान देखने के लिए गया हुआ था। मकान देखने के बाद वह वापस लौट रहा था कि पीछे से आए दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक रोकवा दिया। फैयाज ने ज्यों ही बाइक रोकी बदमाशों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। फैयाज के सीने और गले में चाकुओं से कई वार किए। वार कर दिया। अपनी आंखों के सामने ही शौहर पर जानलेवा हमला देख पत्नी ने शोर मचाया। लोगों ने फैयाज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत कर दिया। जानकारी पाते ही थाना पुलिस के साथ ही एसपी अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस मामले में मृतक के भाई आफताब की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें