चिरैयाकोट। बाजार में मौसी के घर शादी में आए गूंगे युवक पर अचानक एक दंपत्ति ने अपना पुत्र होने का दावा कर दिया। इस पर युवक के परिवार के लोग अवाक हो गए। मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस भी चकरा गई। तीन दिनों के प्रयास के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को कोर्ट जाने की सलाह दी। बाजार निवासी विश्वानाथ गुप्ता के घर शादी थी। विश्वानाथ के साढू मुंबई के पालगढ जिले के सांतानगर थाना क्षेत्र के बेसवाली गांव निवासी श्रीनाथ, साली शांति देवी अपने पुत्र के संतोष के साथ मुंबई से आए थे। इस बीच एक दंपत्ति विश्वानाथ के घर पहुंचे और संतोष पर अपना पुत्र होने का दावा किया। बात बढ़ने पर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों को सुना। श्रीनाथ और उनकी पत्नी शांति देवी ने संतोष को अपना पुत्र होने का प्रमाण पेश किया। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप लगाया कि उनका बेटा पांच वर्ष की उम्र में गायब हुआ था। अब जाकर यह मिला है। दूसरा पक्ष आपदा यादव कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाने के नौसरबोझी गांव का निवासी है। एक युवक के दो दो माता पिता के दावा करने पर मामला पेचिंदा और चर्चा का विषय बन गया।