रानीपुर के जनता पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण करात?
- फोटो : MAU
रानीपुर। ब्लाक मुख्यालय स्थित जनता पीजी कालेज में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर शैलेश कुमार यादव, महामंत्री पद पर अमित गोड़ निर्वाचित हुए।543 के सापेक्ष 394 छात्र छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य शेषनाथ मधुकर और निर्वाचन अधिकारी डॉ. रामप्रवेश सिह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र संघ चुनाव को लेकर सुबह से ही कालेज परिसर में गहमागहमी रही। कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव पूर्वाह्न नौ बजे से शुरू हुआ। अपराह्न एक बजे तक मतदान चला। चुनाव में तीन पदो के लिए छह प्रत्याशी मैदान में आमने सामने थे।जबकि सयुक्त मंत्री पद पर एकमात्र प्रत्याशी मैदान में था।महाविद्यालय परिसर में दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा।प्रत्याशी मतदाताओं से अपने-अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते रहे। परिसर में छात्र छात्राओं से हाथ जोड़कर अपने पक्ष में करने का प्रयास करते रहे। चुनाव में पंजीकृत 543 के सापेक्ष 394 छात्र छात्राओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपराह्न दो बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर शैलेश कुमार यादव 213 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विशाल सिह को 177 मत मिला। उपाध्यक्ष पद पर पंकज विश्वकर्मा को 252 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शुभम खरवार को 138 मत मिला। महामंत्री पद पर अमित गोड़ को 271मत पाकर विजयी हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुदर्शन यादव को 117 मत मिला। संयुक्त मंत्री पद पर धनंजय सिह को निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. शेषनाथ मधुकर निर्वाचन अधिकारी डॉ. रामप्रवेश सिह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच निर्वाचित पदाधिकारियों उनके घर भेजवाया। कालेज पहुंचकर एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने जायजा लिया। इस दौरान सीओ मुहम्मदाबाद नंदलाल, रानीपुर थाना, चिरैयाकोट, दक्षिण टोला थाना फोर्स के साथ पीएसी मौजूद रही।