फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का कहर, ठिठुरन और कंपकपी से बेहाल

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कड़ाके की ठंड के बीच अपने ट्रेन की राह देखते यात्री। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में हाड़कपाऊं ठंड का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। सर्द पछुवा हवा तथा गलन बढने से इंसान से लेकर पशु पक्षी तक ठिठुरते रहे। इस दौरान रतनपुरा ब्लाक के बेलौझा गांव निवासी एक किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। हालांकि मंगलवार की दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन उसमें गर्मी नहीं थी। जैसे ही दिन ढलने को हुआ, तेज गलन से लोग ठिठुरते देखे गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा जो सोमवार के 15 डिग्री तापमान से एक डिग्री की कम रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो बीते 24 घंटे के तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा मंगलवार को अनवरत ठंड का कहर जारी रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। सोमवार की देर रात से ही घना कोहरा छा गया जो मंगलवार को दोपहर बाद दो बज तक छाया रहा। वहीं सुबह काफी घने कोहरे के चलते लोगों की दिनचर्या खासी प्रभावित रही। कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहने से दिहाड़ी मजदूरों के काम काज पर असर पड़ा। काम न मिलने से भीटी चौरा तथा मुंशीपुरा मुहल्ला स्थित लेबर मंडियों से मजदूरों को काम न मिलने पर वापस जाते देखा गया। ठंड से किसानों के मरने का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात ठड लगने से रतनपुरा ब्लाक के बेलौझा गांव निवासी और किसान नागेंद्र यादव 40 पुत्र दूधनाथ की ठंड लगने से मौत हो गई। परिवार के सदस्यों से पता चला कि नागेंद्र रविवार को खेत की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान उसे ठंड लगी। हालत खराब होने पर वह भागकर घर आया। उपचार के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें