फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास और लोकार्पण की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल घोसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देते - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। विधानसभा उप चुनाव से पहले सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में पहुुंचेंगे। घोसी में अपराह्न चार बजे चीनी मिल परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 15 विभागों के 51 करोड़ दो लाख 92 हजार की लागत से 74 परियोजनाओं का शिलान्यास और सात विभागों के एक अरब 14 करोड़ 24 लाख 41 हजार की लागत से 21 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा नगर प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 लाभार्थियों को चाभी भी प्रदान करेंगे। रविवार को अवकाश होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी अधूरे कार्यो को पूरा करने में लगे रहे। जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जनपद के अतिरिक्त बाहर से अर्द्धसैनिक बल की कंपनियां बुलाई गई हैं। मुख्यमंत्री के जनपद में दूसरी बार आगमन को लेकर जनपदवासी बड़े प्रोजेक्ट के घोषणा की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी जहां तैयारियों को अंतिम रुप देने में देर शाम तक लगे रहे। वहीं अवकाश के बाद भी कई जिलास्तरीय अधिकारी कार्यालय तो कई आवास पर ही अधूरी फाइलों को निपटाते रहे। मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के 1015 लाख की लागत से अलीनगर इंदारा मझवारा मधुबन मार्ग का सुदृढीकरण, लोनिवि के 1129 लाख की लागत से रौनापारअमिला मार्ग के चौड़ीकरण कार्य, 3570.80 लाख की लागत से घोसी-मझवारा मार्ग का चौड़ीकरण, पीएमजीएसवाई लोक निर्माण विभाग की 179.83 लाख की लागत से एनएच 29 से सियरही बर्जला तक सड़क निर्माण, 238.60 लाख की लागत से हड़हुआ से अमिला वाया पिड़उथसिंहपुर सहित 11424.41 लाख की लागत से सात विभागों के 21 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही जलशक्ति विभाग के 35.43 लाख की लागत से डॉ. राममनोहर लोहिया 2000 नवीन निर्माण परियोजना, जल निगम की 156.33 लाख की लागत से बसारथपुर ग्राम पेयजल योजना, 188.57 लाख की लागत से चकबरबोझी ग्राम पेयजल योजना, 747.40 लाख की लागत से विधानसभा मधुबन में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य सहित 5102.92 लाख लागत की 15 विभागों की 74 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें