घोसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी।
- फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने गुरुवार को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल प्रागंण में गदंगी देखकर काफी नाराज दिखे, साथ ही इस समस्या को दूर करने के लिए निर्देश दिया। डीएम के निरीक्षण से अस्पताल के चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। गुरुवार की दोपहर में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह, घोसी एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम अस्पताल में सबसे पहले ओपीडी कक्ष में पहुंचे, जहां उव्न्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वो प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, एक्स-रे विभाग में पहुंचकर सुविधाओं की जानकारी ली। इसीक्रम में जब वो औषधि वितरण कक्ष पहुंचे तो वहां कोई फार्मासिसट ना पाकर काफी नाराज हुए और अस्पताल प्रबंधन को वहां एक फार्मासिस्ट रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कुछ मरीजों से अस्पताल से मिली दवाईंया के बारे में जानकारी ली, साथ ही चिकित्सकों को निर्देश दिया कि वो बाहर की दवाईयां ना लिखे। साथ ही चेताया कि निर्देश के बाद अगर कोई चिकित्सक बाहर की दवाईंया लिखता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीएम जब अस्पताल के पिछले हिस्से में पहुंचे तो वहां गंदगी देखकर काफी आक्रोशित दिखे और साफ सफाई का निर्देश दिया।