फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाऊस टेक्स की तरह स्वच्छता कर वसूल करेगी नगर पालिका

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कार्यालय का मुख्य गेट। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के शीर्ष पांच में शामिल कराने के लिए नगर पालिका अब डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने के लिए एनजीओ की मदद लेगी। इसके लिए नगर पालिका की ओर से बकायदा प्रस्ताव बनाया जा चुका हैं। जबकि टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर पालिका हाऊस टैक्स की तर्ज पर नगरवासियों से स्वच्छता कर वसूल करेगी। अप्रैल 2020 से नई व्यवस्था को लागू करने के लिए नगर पालिका की तरफ से बाइलाज बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में मौजूद 42 वार्डो से प्रतिदिन करीब 120 मीट्रिक टन कचरा निकलता है।, जिसको डोर टू डोर कलेेक्शन का कार्य 29 सफाई नायकों की मानीटरिंग में 600 सफाई कर्मचारी घर घर जाकर करते हैं। लेकिन हर साल बढ़ने वाली नगर की आबादी के साथ निकलने वाले कूड़े कचरे की मात्रा को देखते हुए यह संख्या काफी है। परिणाम स्वरूप कई वार्डो में साफ सफाई की अव्यवस्था बनी रहती है। 2019 स्वच्छता सर्वेक्षण में भी इस समस्या से नुकसान उठाना पड़ा था। समस्या को देखते हुए अब नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका नई व्यवस्था करने जा रही है। इसके तहत नगर के वार्डो में डोर टू डोर कलेक्शन का काम एनजीओ द्वारा कराया जाएगा। इस कार्य पर व्यय होने वाली राशि नगर पालिका हाऊस टैक्स की भांति ही लोगों से स्वच्छता कर के रूप में वसूलेगी। वहीं नगरपालिका के सफाई कर्मियों के जिम्मे केवल सफाई व्यवस्था होगी। इससे नगर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी। सूत्रों की माने तो यह व्यवस्था अप्रैल माह से लागू की जा सकती हैं। स्वच्छता कर वसूल करने के लिए बाइलाज बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें