फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पर रखें विशेष ध्यान: जिलाधिकारी

विज्ञापन
परदहा ब्लाक के वनदेवी इंटर कालेज में किशोर मंच मेला कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देती डा.मध? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले के सभी नौ ब्लाकों पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मिशन के तहत ‘किशोर स्वास्थ्य मंच’ का आयोजन इंटर कॉलेजों में किया गया। बड़राव ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने किया। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों एवम युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा आयरन की कमी को पूरा करने पर घरेलू खानपान पर विशेष ध्यान दें। गंदगी से कई सारी बीमारियां होती है, इसलिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने स्वास्थ्य जागरूकता पर बल देते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं, किशोर स्वास्थ्य मंच का घोसी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीएसए ओपी त्रिपाठी ने उद्घाटन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया। परदहा ब्लाक में वन देवी इंटर कालेज, दोहरीघाट ब्लाक में विभूति नारायण इंटर कालेज, फतेहपुर मंडव ब्लाक में फतेहपुर गर्ल्स इंटर कालेज, कोपागंज ब्लाक में मोहम्मद अली इंटर कालेज तथा मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में बीआरके इंटर कालेज जबकि रानीपुर ब्लाक में जनता इंटर कालेज, रतनपुरा ब्लाक में नेहरू इंटर कालेज और नगर के सोनीधापा इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। सभी कालेजों में युवाओं को स्वास्थ्य जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर आरबीएसके टीम द्वारा किशोरियों को आयरन की गोली, सेनेटरी नैपकिन और दवाएं बांटी गईं। वहीं, गर्भवतियों की गोद भराई के साथ ही पोषक तत्व वितरित किए गए। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. एम लाल, डीसीसीएम संतोष सिंह, आरबीएसके मैनेजर अरविंद्र वर्मा, डॉ. शैलजाकांत पांडेय, डॉ. नीतू शर्मा, डॉ.दिव्या पांडेय, डॉ. उमर उल्ला, डॉ. इंद्रकेश, डॉ. अंजनी त्रिपाठी, डॉ. संजय, डॉ. रितु, डॉ.प्रज्ञा, डॉ. राहुल, डॉ. मधु, डॉ. अजहर, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. नौशाद, डॉ.मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें