मऊ। कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कारगिल के शहीदों को नमन कर उनके सम्मान में रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराय आर्य ने फीता काट कर किया। सुबह दस बजे से शुरु हुआ रक्तदान शिविर देर शाम छह बजे तक चलता रहा। शिविर में पूरे जोश और जज्बे के साथ 88 लोगों ने रक्तदान कर कारगिल के शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान सभी महादानियों को अमर उजाला ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सबसे पहले पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और 59 वर्षीय इफ्तेखार अहमद ने रक्तदान किया। इफ्तेखार अपने जीवन में 62वीं बार और कारगिल विजय दिवस पर चौथी बार रक्तदान किए। इसके बाद जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और बार संघ के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल ने रक्तदान किया। तुरंत बाद डीएम के स्टोनों मनीष सिंह ने रक्तदान किया। इसके बाद यह सिलसिला देर शाम छह बजे तक अनवरत जारी रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान किसी के लिए जीवनदान होता है, लोगों को स्वेच्छा से रक्त दान करना चाहिए। एसपी ने कहा कि रक्तदान नेक कार्य है, हमारे द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरुरतमंद की जान बचाता हैै। बोले कि अक्सर दुर्घटनाओं या आपरेशन के दौरान रक्त की कमी से प्रतिदिन हजारों लोग जीवन त्याग देते हैं। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन का यह प्रयास है कि बेहद सराहनीय है। दोपहर के समय शिविर में पहुंचकर जिला फारेस्ट आधिकारी संजय बिश्वाल और कोषाधिकारी मनीष कुशवाहा और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर 88 यूनिट रक्त दिया। शिविर में ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी तथा डॉ. सरिता ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही उन्हें रक्तदान की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. कुसुम वर्मा, डा. सुकृति वर्मा, रुचिका मिश्रा, नम्रता श्रीवास्तव, मीना अग्रवाल, राकेश मिश्रा, जूही चावला, चंद्रप्रभा, राकेश शर्मा, अशोक कुमार, रामाशंकर यादव, मनोज कुमार, भीम सहित अन्य ब्लड बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसपी अनुराय आर्य, इफ्तेखार अहमद, पंकज बाबा, वायूनंदन मिश्रा, कृष्णमुरारी राय, सर्वेश कुमार शर्मा, रवि शर्मा, दीनदयाल, शनी कुमार, धर्मसिंह, सुधाकर यादव, अर्पित कुमार पांडेय, कन्हैया सिंह, नीलम सरार्फ, राहुल प्रसाद, राजन विश्वकर्मा, आयुष राय, मनीष यादव, अजय मौर्या, शिखांत वर्मा, अंशिका लाल, कमलेश मौर्या, आयुष कुुमार राय, अमन सिंह, पवन कुमार गुप्ता, समीर सिंह, श्रवण कुमार शर्मा, सुधाकर यादव, विवेक राय, चेतन चौहान, संजीत कुमार शर्मा, अरविंद्र कुमार सिंह, अरविंद्र गौतम, मुन्नालाल, शाहनवाज दानिश, वेदप्रकाश यादव, जयप्रकाश कश्यप, अनिल कुमार, मृत्युजंय कुमार दिवेदी, ध्रुमन द्विवेदी, डॉ. अविनाश कुुमार, पूनम राय, शुभम चौरसिया, डॉ. राजीव वर्मा, संजय राय, भारतेंदु मिश्रा, पुनीत श्रीवास्तव, रजनीकांत पांडेय, राजबहादूर सिंह, मुन्ना यादव, तेज प्रकाश यादव, सुनील उपाध्याय, गंगाधर पांडेय, संजीव कुमार सिंह, आशीष कुमार यादव, सतेंद्र प्रसाद, प्रमोद यादव, रामजी और रोहित सिंह आदि सहित 88 लोगों ने रक्तदान किया।