नगर के बालनिकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए नामांकन के बाद उस?
- फोटो : MAU
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष पद पर 24 लोगों ने दावेदारी कर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके चलते बुधवार को पूरे दिन भाजपा कार्यालय पर गहमा गहमी का माहौल बना रहा। साथ ही नए जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद पद कौन बनेगा? को लेकर पूरे दिन चर्चा रही। सांगठन का चुनाव कराने के लिए आए चुनाव अधिकारी डॉ शिवनाथ यादव ने बताया जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 24 लोगों ने तथा प्रांतीय परिषद पद के लिए 9 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। शिवनाथ यादव के अनुसार जिलाध्यक्ष पद के लिए गनेश सिंह, दुर्गविजय राय, प्रवीण गुप्ता, जलज सिंह, अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, अरिजीत सिंह, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, दिवाकर मिश्रा, दिनेश राय, धनंजय सिंह, आनंद सिंह रैकवार, रविंद्र सिंह, विनोद वर्मा, प्रहलाद सिंह, संजय कुमार पांडेय, सत्यमित्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, संजय सिंह, राकेश कुमार मिश्र, अजित कुमार वर्मा, सूरज नाथ शास्त्री, सुनील कुमार दुबे, दिनेश भारती तथा भास्कर निषाद ने तथा प्रांतीय परिषद पद के लिए डॉ. अलका राय, हरेंद्र कुमार प्रजापति, जयशंकर प्रसाद, दया प्रकाश सिंह तोमर, आनंद सिंह गुड्डू, दिनेश कुमार गुप्ता, जनार्दन मिश्र, संतोष कुमार वर्मा ने आवेदन के साथ नामांकन फार्म दाखिल किया है।